उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 28,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी और वैश्विक रोजगार योजनाओं के तहत युवाओं को विदेश में रोजगार भी मिला।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में घोषणा की कि सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल (जुलाई 2021 से अब तक) में 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। यह औसतन हर माह 518 युवाओं के लिए रोजगार का अवसर रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार सभी रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिबद्ध है और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए फरवरी 2023 में लागू किए गए देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के बाद से भर्ती परीक्षाओं की गति में काफी सुधार हुआ है। अब भर्ती प्रक्रियाएं पहले की तुलना में तेज़ी से, एक वर्ष के भीतर पूरी की जा रही हैं, जबकि पहले यह प्रक्रिया 2-3 साल तक लंबित रहती थी।
also read:- हिमाचल बस हादसा: कालसी दुर्घटना में घायलों से मिलने…
पुष्कर सिंह धामी ने यह भी बताया कि सरकार केवल राज्य स्तर तक ही सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार दिलाया जा रहा है, विशेषकर नर्सिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में। अब तक इस योजना के माध्यम से 37 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका यह कदम राज्य में बेरोजगारी कम करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



