धर्म

Vastu Tips: ये चीजें घर की सीढ़ियों के नीचे बना लीं, तो बहुत नुकसान होगा

Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे काफी जगह बच जाती है, जो लोगों ने शौचालय, स्नान घर और अन्य सुविधाओं को बनाने के लिए उपयोग करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या इससे कुछ नुकसान होता है।

Vastu Tips: लोग, चाहे गांव हो या शहर, अपने घर में किसी भी खाली जगह को छोड़ना नहीं चाहते, क्योंकि वे सोचते हैं कि अधिक से अधिक जगह का उपयोग करना चाहिए। चाहे वह सीढ़ियों के नीचे हो या गेट के आसपास हो। वे अनजानें में ऐसा कर अपने घर का वास्तु खराब कर लेते हैं, जिससे घर में गृहकलेश और आंशाति फैल जाती है, और उन्हें पता भी नहीं चलता कि ऐसा हुआ है या नहीं। यही कारण है कि आज हम सीढ़ियों के नीचे शांति बनाए रखने के लिए क्या नहीं करना चाहिए। यदि घर की हर जगह वास्तु के नियमों के अनुसार व्यवस्थित होती है, तो इससे जीवन में भी अच्छे परिणाम होते हैं। यही कारण है कि आज हम सीढ़ियों पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए बताएंगे। सीढ़ियों के नीचे हम क्या रख सकते हैं, क्या नहीं...

क्या बनाना नहीं चाहिए? Vastu Tips In Hindi

वास्तु शास्त्र में आज हम सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में बात करेंगे. कई लोग घर बनवाते समय जगह बचाने के लिए सीढ़ियों के नीचे पूजाघर, रसोई या बाथरूम बना देते हैं, (Vastu Tips) लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। सीधे शब्दों में, सीढ़ियों के नीचे कुछ नहीं बनाना चाहिए जो दैनिक कार्यों के लिए उपयोग में आता हो। इसके अलावा, कुछ लोग सीढ़ियों में चप्पल, जूते रखने के लिए अलमारी या रैक बनवा देते हैं, जो बिल्कुल गलत है और आपको ही नुकसान पहुंच सकता है।

फिर क्या बनवा सकते हैं?

अगर आप वहां कुछ बनवाना ही चाहते हैं तो एक स्टोर रूम बनवा सकते हैं, जिसमें आप एक्सट्रा सामान रख सकते हैं, जो कभी-कभी काम में आये। इसके अलावा, आप यहां अतिरिक्त बर्तन, उपकरण, या अन्य घरेलू सामान रख सकते हैं या फिर आप उस जगह को खाली रख सकते हैं। इससे घर में शुभता आएगी

Related Articles

Back to top button