धर्म

Vastu Tips: यदि आप ये चीजें आज घर में रखेंगे तो धन की समस्याएं दूर हो जाएंगी और  मां लक्ष्मी सदैव करेंगी वास

Vastu Tips: अगर आपके धर में लगातार पैसे से परेशान हैं, तो आज ही ये चीजें अपने घर लाएं। इन चीजों को घर में रखने से व्यक्ति को कभी भी पैसे की कमी नहीं होती।

Vastu Tips: बहुत मेहनत के बाद भी लक्ष्मी घर में नहीं रहती। घर-परिवार में पैसे की समस्या हमेशा रहती है। अगर आपके घर में अभी भी धन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आज ही इन चीजों को अपने घर में रखें। ये चीजें वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ मानी जाती हैं। वास्तुशास्त्र कहता है कि इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि धन को आकर्षित करनी वाली चीजों के बारे में।

कौड़ियां

माता लक्ष्मी कौड़ी बहुत प्रिय हैं। ऐसा करने के बाद पांच कौड़ियों को हल्दी का तिलक लगा दें। इसके उन कौड़ियों को माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के पास रखें। ज्योतिषियों का कहना है कि मंदिर में कौड़ी रखने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद घर में रहता है।

हल्दी

आज ही तिजोरी में हल्दी की एक गांठ रखें। इस प्रक्रिया को अपनाने से तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है। मान्यताओं के अनुसार हल्दी भगवान विष्णु से जुड़ी हुई है और जहां भगवान नारायण रहते हैं, वहीं मां लक्ष्मी भी रहती हैं। हल्दी के इन उपायों को आज ही अपनाना चाहिए।

चांदी का सिक्का

हल्दी और चांदी के सिक्कों को तिजोरी में रखने से घर को पैसा मिलेगा। आप चांदी का सिक्का तिजोरी में या किसी अन्य स्थान पर पैसे रख सकते हैं। वहीं बता दें कि चांदी के सिक्के में प्रतिदिन रोली लगाकर उस स्थान पर रखना है।

तुलसी का वृक्ष

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पावन और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है वहां हमेशा ही माता लक्ष्मी वास करती हैं। तुलसी में जल देने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button