विक्की कौशल का शादी में वाइफ जोक वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया। जानें उनके करियर और आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की अपडेट।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों ही वजहों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शादी में शामिल होकर दूल्हे के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने एक मज़ाकिया अंदाज में वाइफ जोक मारा, जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
वायरल वीडियो में क्या कहा विक्की ने?
वायरल वीडियो में विक्की कौशल ने कहा, “मैंने देखा है कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है, लेकिन शादी-शुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता रहता है। (दूल्हे की तरफ इशारा करते हुए) लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है, 4 दिन में जोश कम नहीं होता।” इस मज़ाक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ करने के बजाय उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Vicky is turning into the wife jokes guy
by
u/yours_truly_Davina in
BollyBlindsNGossip
also read:- रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग शुरू, शादी…

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएँ
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ तेज़ थीं। कई यूजर्स ने विक्की को “दकियानूसी” बताते हुए कहा कि आज के जमाने में ऐसे जोक्स नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “उम्र हो गई है, दकियानूसी बातें ही करेंगे।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “ग्रीन फ्लैग’ हसबैंड की इमेज धूमिल हो गई।” कई लोग इसे रेड फ्लैग मानते हुए नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं।
विक्की कौशल की फिल्मी अपडेट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल ने पिछली बार ‘छावा’ में दमदार अभिनय किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। अब वह संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



