स्वास्थ्य

आंखें हेल्दी रखनी हैं? डाइट में शामिल करें बीटा कैरोटीन, डॉक्टर बता रही हैं इसके फायदे

बीटा कैरोटीन से भरपूर फूड्स आंखों की सेहत के लिए रामबाण हैं। जानिए डॉक्टर से कि कैसे डाइट से आंखें स्वस्थ और तेज बन सकती हैं।

आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन ने हमारी आंखों पर जितना असर डाला है, उतना शायद ही किसी और अंग पर पड़ा हो। कम उम्र में ही बच्चों से लेकर बड़ों तक आंखों पर चश्मा लग जाना अब आम बात हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते अपनी आंखों की सेहत पर ध्यान दें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल गुप्ता कहती हैं कि केवल एक पोषक तत्व आपकी आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रख सकता है- बीटा कैरोटीन

बीटा कैरोटीन: आंखों का गुप्त रक्षक

डॉ. आंचल गुप्ता के अनुसार, आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है बीटा कैरोटीन। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। यह न केवल रेटिना की सुरक्षा करता है बल्कि आंखों की कोशिकाओं को पोषण भी देता है, जिससे समय से पहले होने वाली समस्याएं टल सकती हैं।

also read:- लौकी खाने से कौन सी बीमारी होती है दूर? लौकी के फायदे और…

इन फलों और सब्जियों से मिलेगा बीटा कैरोटीन

बीटा कैरोटीन का मुख्य स्रोत रंग-बिरंगी सब्जियां और फल होते हैं। जैसे गाजर, शकरकंद, हरी और लाल शिमला मिर्च, पालक और केल ये सभी सब्जियां बीटा कैरोटीन से भरपूर होती हैं। वहीं, फलों में आम, पपीता, तरबूज, खरबूजा और खुबानी प्रमुख हैं। इनका नियमित सेवन आंखों की संपूर्ण सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। इन चीजों को सलाद, स्मूदी या सब्जी के रूप में आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।

बीटा कैरोटीन से होने वाले फायदे

कैरोटीन युक्त आहार आंखों की दृष्टि को तेज रखने के साथ-साथ नाइट ब्लाइंडनेस से भी बचाव करता है। यह रेटिना की सुरक्षा करता है और आंखों में होने वाली सूजन या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इसके अलावा, यह एजिंग से जुड़ी आंखों की बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे आंखें लंबे समय तक स्वस्थ बनी रहती हैं।

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button