राज्यदिल्ली

Arvind Kejriwal ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर क्या कहा?

Arvind Kejriwal ने कहा कि सुनीता विलियम्स के वापस पृथ्वी पर आने पर उनका स्वागत है। आपकी नौ महीने की अंतरिक्ष में अनूठी यात्रा बहुत प्रेरणादायक रही है।

Arvind Kejriwal: नौ महीने बाद आज बुधवार को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर वापस आ गए हैं। अंतरिक्ष यात्रियों में से प्रत्येक ने धरती पर सफल लैंडिंग की है। इस बीच, सुनीता विलियम्स के वापस आगमन पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिश ने खुशी व्यक्त की है।

Arvind Kejriwal ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया “सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर वापस आने पर आपका स्वागत है। आपकी नौ महीने की अनूठी यात्रा बहुत प्रेरणादायक रही है। आपका समर्पण और साहस पीढ़ियों के सपनों को जगमगाता रहेगा। आपकी सुरक्षित वापसी और आपके ज्ञान का जश्न दुनिया भर में मनाया जा रहा है।”

आतिशी ने किया स्वागत

“सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर वापस आने पर आपका स्वागत है,” दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट किया। आपकी साहस, समर्पण और अग्रणी भावना ने अंतरिक्ष में नौ महीने की अनूठी यात्रा के बाद लाखों लोगों को प्रेरित किया है। दुनिया आपकी सुरक्षित वापसी का जश्न मना रही है और आपके द्वारा लाए गए ज्ञान और प्रेरणा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस तरह के क्षण कई पीढ़ियों के सपनों को जगाते रहते हैं, हम सभी को सितारों से परे पहुंचने की याद दिलाते हैं।”

9 महीने बाद हुई सुरक्षित वापसी

नौ महीने बाद, नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आईं। स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने उन्हें वापस लाया। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 17 घंटे की यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटे। 19 मार्च की सुबह भारतीय समयानुसार 3.27 बजे ड्रैगन अंतरिक्ष यान के कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्पलैशडाउन किया।

बाद में सभी यात्रियों की सेहत की जांच शुरू हुई। जून 2024 से दो अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर थे। दोनों एक हफ्ते के लिए ही गए थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीनों तक रुकना पड़ा ।

Related Articles

Back to top button