नजर दोष उपाय: कपूर से नजर कैसे उतारते हैं? जानें आसान और प्रभावी तरीका

जानें कपूर से नजर कैसे उतारें? आसान और प्रभावी विधि जिससे बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर जलाने के उपाय और नजर दोष से बचाव के घरेलू नुस्खे।
कपूर से नजर नजर कैसे उतारें: कपूर को हिंदू धर्म में पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। यह न केवल पूजा-पाठ में बल्कि बुरी नजर या नजर दोष से बचाव के लिए भी बेहद उपयोगी है। अगर आपको लगता है कि किसी की नजर लगी है या बुरी ऊर्जा घर में प्रवेश कर गई है, तो कपूर से नजर उतारना एक प्रभावी और प्राचीन उपाय है। आइए जानते हैं कपूर से नजर उतारने का सही तरीका और इसके पीछे की धार्मिक मान्यताएं।
कपूर क्यों है नजर उतारने में कारगर?
कपूर का धुआं घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर के जलने से घर में शुद्धता आती है और बुरी नजर का प्रभाव कम हो जाता है। पूजा में कपूर जलाने का अर्थ होता है समर्पण और मानसिक शांति प्राप्ति, जिससे नजर दोष का प्रभाव भी कम होता है।
कपूर से नजर उतारने का सरल और असरदार तरीका
-
व्यक्ति को सही स्थान पर खड़ा करें: जिस व्यक्ति को नजर लगी हो, उसे घर के मध्य स्थान या आंगन में खड़ा करें।
-
कपूर का चक्र बनाएं: एक टुकड़ा कपूर लेकर उसकी तीन बार घड़ी की सुई की दिशा में, सिर से पैर तक कपूर घुमाएं।
-
कपूर जलाएं: कपूर को जमीन पर रखें और उसे जला दें। ध्यान रखें कि कपूर जमीन पर ही जले, किसी अन्य सतह पर न रखें।
-
धुआं व्यक्ति के ऊपर उड़ाएं: कपूर के जलने के बाद उठने वाले धुएं को नजर लगी व्यक्ति के चारों ओर घुमाएं।
दूसरा असरदार उपाय
-
सात छोटे-छोटे कपूर के टुकड़े लेकर उस व्यक्ति के सिर से दाहिनी ओर बायीं ओर सात बार कपूर घुमाएं।
-
फिर रात के समय किसी चौराहे पर जाकर सभी कपूरों को एक साथ जला दें।
-
कपूर जलाने के बाद घर लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है।
कपूर जलाने से नजर दोष का पता कैसे चलता है?
-
अगर कपूर जलाने पर चरमरा जैसी आवाज आए तो इसका मतलब है कि नजर दोष गंभीर है।
-
अगर कपूर की लौ अस्थिर है और धुआं ज्यादा निकल रहा है, तो भी नजर लगी हुई है।
-
अगर लौ सीधी और धुआं कम निकल रहा है, तो नजर दोष का प्रभाव सामान्य है या नहीं है।
नियमित कपूर धुआं करने के फायदे
घर में रोजाना कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे न केवल नजर दोष बल्कि अन्य वास्तु दोष भी दूर रहते हैं। पूजा स्थल पर कपूर जलाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में शांति और समृद्धि आती है।
also read:- सावन में सोमवार को कौन से रंग के कपड़े पहनें? जानिए शुभ…