प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं? डॉक्टर की सलाह से जानें सबसे बेहतरीन फूड्स

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं: गर्भावस्था का दौर हर महिला के जीवन का एक बेहद खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना जरूरी होता है। खासकर सुबह का पहला भोजन, जो पूरे दिन की ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही और पौष्टिक सुबह का नाश्ता गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
डॉ. चंचल शर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ और स्त्री रोग चिकित्सक, के अनुसार, गर्भावस्था में सुबह का पहला भोजन ऐसा होना चाहिए जो आसानी से पच सके और शरीर को ऊर्जा प्रदान करे। यह आहार न केवल मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि बच्चे के विकास में भी मदद करेगा।
गर्भावस्था में सुबह खाली पेट खाने के लिए बेस्ट विकल्प:(प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं)
-
सौंफ का पानी: सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ नींबू, सौंफ या जीरा मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
-
भिगोया हुआ बादाम और अखरोट: रातभर भिगोए हुए 5 बादाम और 2 अखरोट सुबह खाने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड गर्भ में बच्चे के मस्तिष्क विकास में सहायक होते हैं।
-
हल्दी या केसर वाला दूध: हल्का गर्म दूध जिसमें हल्दी या केसर मिला हो, रोजाना पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बच्चे की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
-
ताजे फल: केला और सेब जैसे फल विटामिन, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये न केवल पाचन में मदद करते हैं, बल्कि बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए भी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
गर्भावस्था में सही खान-पान के साथ नियमित डॉक्टर की सलाह लेना बेहद आवश्यक है। सुबह का पौष्टिक आहार लेने से मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रहने में मदद मिलती है और यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई समस्याओं को भी कम करता है। इसलिए, अपनी डाइट में इन हेल्दी विकल्पों को शामिल करें और एक स्वस्थ गर्भावस्था का अनुभव करें।