Nag Panchami 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में नाग पंचमी पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन देवों के देव महादेव और नाग देवता का आशीर्वाद पाने का सबसे अच्छा दिन है। जानिए कब जुलाई में नाग पंचमी है।
Nag Panchami 2025 Kab Hai: नागपंचमी सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं माता पार्वती, भगवान शिव और नाग देवताओं की पूजा करती हैं। नाग देवता की पूजा करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन सर्पों की मूर्तियों या प्रतिमाओं को अर्पित किया गया पूजन नाग देवताओं के समक्ष पहुंचता है। Nag Panchami 2025 कब है, पूजन का मुहूर्त और उपाय जानें।
Nag Panchami 2025 में कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई को पंचमी तिथि रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और 30 जुलाई को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। इस वर्ष नागपंचमी 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी।
Nag Panchami 2025 पूजन मुहूर्त
नाग पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 43 मिनट की है।
नाग पंचमी पर पूजन करने के लिए चौघड़िया मुहूर्त: नाग पंचमी पर पूजन का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10 बजे 46 मिनट से दोपहर 12 बजे 27 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त 12:27 से दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक चलेगा। तीसरा चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 03:51 से शाम 05:32 तक चलेगा।
नाग पंचमी की मान्यता: इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार को सांपों से डर लगता है। जीवन में सुख-समृद्धि और इच्छित परिणाम मिलते हैं।
नाग पंचमी की विधि- नाग पंचमी के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने और विधिवत पूजा करने से काल सर्ष दोष कम होता है, ऐसा माना जाता है। नाग पंचमी के दिन से हर दिन तिलक लगाना शुरू करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है।
More English News: https://newz24india.in/