धर्म

रक्षाबंधन के दिन ग्रहण लगेगा या नहीं? जानिए पूरी सच्चाई और आगामी चंद्र ग्रहण की जानकारी

रक्षाबंधन के दिन ग्रहण लग रहा है या नहीं? जानिए इस साल रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर ग्रहण की स्थिति और आगामी 7 सितंबर 2025 के चंद्र ग्रहण की पूरी जानकारी।

रक्षाबंधन के दिन ग्रहण लगने को लेकर हर साल काफी कन्फ्यूजन रहता है। खासकर जब यह त्योहार श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस बार भी लोग जानना चाहते हैं कि क्या रक्षाबंधन के दिन ग्रहण लग रहा है या नहीं। आइए, इस भ्रम को दूर करते हैं और आपको बताते हैं इस साल की ग्रहण स्थिति के बारे में।

रक्षाबंधन के दिन ग्रहण लगेगा या नहीं?

रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन लग सकता है, जबकि सूर्य ग्रहण अमावस्या (नई चंद्रमा) के दिन। लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर पूर्णिमा या अमावस्या पर ग्रहण लगे। ग्रहण विशेष ज्योतिषीय स्थितियों के साथ ही होते हैं।

इस साल रक्षाबंधन के दिन कोई ग्रहण नहीं लगेगा। इसलिए इस त्योहार को ग्रहण के कारण टालने या कोई पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं है। आप पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ रक्षाबंधन मना सकते हैं।

आगामी चंद्र ग्रहण कब और कहां होगा?

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि पर होगा। यह ग्रहण रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी साफ दिखाई देगा।

इस ग्रहण का प्रभाव भारत के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, उत्तरी एवं पश्चिमी अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में देखा जाएगा।

ग्रहण की राशि और नक्षत्र

यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

चंद्र ग्रहण के दौरान राहु चंद्रमा के साथ रहेगा। सूर्य, केतु और बुध चंद्रमा से सातवें भाव में स्थित रहेंगे। वहीं मंगल आठवें भाव में, शुक्र छठे भाव में, बृहस्पति पांचवें भाव में और शनि दूसरे भाव में होंगे। इन ग्रहों की स्थिति से यह ग्रहण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रभावशाली माना गया है।

also read:- गणेश चतुर्थी 2025: गणेश विसर्जन क्यों किया जाता है, और…

Related Articles

Back to top button