मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: ‘महाभारत के रिश्ते जेल में बिताएंगे जीवन’, जानें 2016 की भर्ती घोटाले पर क्या कहा

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2016 की एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती घोटाले पर बड़ा खुलासा किया। जांच में भ्रष्टाचार उजागर, महाभारत के रिश्ते जेल में बिताएंगे जीवन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 2016 की एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से भ्रष्टाचार से भरी हुई थी, और इसकी जांच पूरी होने पर कई ‘महाभारत के रिश्ते’ को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

2016 की भर्ती में हुआ था फर्जीवाड़ा, जांच में खुलेंगे राज

सीएम योगी ने कहा कि उस दौरान एक ही व्यक्ति के नाम पर 8 अलग-अलग जगहों पर भर्ती का आवेदन किया गया था, और इसके बदले रुपये लिए गए थे। जांच में सामने आया है कि एक ही परिवार के लोग भर्ती के नाम पर मोटा पैसा वसूलते थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए इसे प्रदेश की जनता के साथ धोखा बताया। “जो लोग प्रदेश को लूटते थे, अब वही जेल में होंगे।”  “महाभारत के रिश्ते अब जेल में जीवन बिताने के लिए मजबूर होंगे।” – CM योगी

also read: उत्तर प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सघन जांच…

2.19 लाख पुलिसकर्मी भर्ती: यूपी में अब पारदर्शी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले भर्ती प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार था। लेकिन अब उनकी सरकार में सब कुछ पारदर्शी और मेरिट आधारित हो गया है। उन्होंने कहा कि:

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी रिकॉर्ड भर्तियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक: 1,354 स्टाफ नर्स, 7,182 एएनएम, 1,102 विशेषज्ञ डॉक्टर और 9438 हेल्थ वर्कर्स की नियुक्ति हो चुकी है। इसके साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 1,225 मेडिकल फैकल्टी की भर्ती भी की गई है।

अब यूपी बना मेडिकल और रोजगार का हब

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Exit mobile version