स्वास्थ्य

युवाओं में तेजी से बढ़ रही है किडनी और गॉल ब्लैडर की पथरी, बाबा रामदेव से जानें बचाव के उपाय

युवाओं और बच्चों में तेजी से बढ़ रही किडनी और गॉल ब्लैडर की पथरी। बाबा रामदेव के प्राकृतिक उपायों से जानें इससे बचने के आसान तरीके।

देश में किडनी और गॉल ब्लैडर की पथरी अब केवल बुजुर्गों की समस्या नहीं रही। कम पानी पीना, असंतुलित खान-पान, अधिक यूरिक एसिड और तनाव की वजह से 20 से 40 साल के युवाओं में पथरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। छोटे बच्चों में भी पीडियाट्रिक नेफ्रोलिथियासिस यानी किडनी स्टोन के केस देखने को मिल रहे हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार देश के कुल पथरी मामलों में लगभग 70% केस उत्तर और पश्चिम भारत में होते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को स्टोन बेल्ट कहा जाता है।

पथरी कितने प्रकार की होती है?

शरीर में मुख्यतः तीन प्रकार के स्टोन पाए जाते हैं:

कैल्शियम स्टोन – यह अक्सर डिहाइड्रेशन के कारण बनता है।

यूरिक एसिड स्टोन – अधिक यूरिक एसिड होने से बनता है।

सिस्टीन स्टोन – यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण बन सकता है।

किडनी में स्टोन बनने के कारण

किडनी स्टोन बनने के पीछे कई कारण होते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कम पानी पीना (डिहाइड्रेशन)
  • पालक, आलू, ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन
  • चाय, चॉकलेट और अधिक नमक का सेवन
  • हाई प्रोटीन डाइट
  • लगातार तनाव

ALSO READ:- 1 गिलास पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पीने के फायदे: जानिए कैसे रहेगी सेहत मजबूत

किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय

  • नियमित वर्कआउट और वजन नियंत्रण
  • स्मोकिंग से बचें
  • पर्याप्त पानी पीना (दिनभर में लगभग 3 लीटर)
  • पथरी होने पर खट्टी छाछ, कुलथ की दाल और उसका पानी, पत्थरचट्टा के पत्ते, सुबह नीम के पत्तों का 1 चम्मच रस, और शाम को पीपल के पत्तों का 1 चम्मच रस लेना फायदेमंद माना जाता है।

गॉल ब्लैडर में स्टोन क्यों होता है और बचाव के उपाय

गॉल ब्लैडर स्टोन अधिकतर मोटापा, विटामिन C की कमी, जंक फूड और कम पानी पीने से बनते हैं। बचाव के लिए:

  • वजन कंट्रोल रखें
  • विटामिन C युक्त फल खाएं
  • पैकेज्ड फूड से बचें
  • रोज लगभग 3 लीटर पानी पीएं

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button