राजस्थानराज्य

अशोक गहलोत ने कोर्ट पर उठाए सवाल… वकील जो लिखकर ले जाते हैं वैसा ही फैसला आता है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो गया है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि कई वकील कोर्ट में जजमेंट लिखकर ले जाते हैं और वैसा ही जजमेंट अदालत के फैसले में दिखाई देता है।

अशोक गहलोत ने कोर्ट को लेकर कही बात

अशोक गहलोत ने कहा कि बात चाहे निचली अदालत की हो या फिर ऊपरी अदालत की, हर जगह हालात बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में अब देशवासियों को भी सोचना चाहिए। अगर सरकार गंभीरता से काम करना चाहती है तो उसे इस बारे में सोचना होगा।

अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने सुना है कि किई वकील जो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं, अदालत से वही फैसला आता है। गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका में हो क्या रहा है? निचली या ऊपरी सभी अदालतों में हालात बहुत गंभीर है। देशवासियों को इस बारे में सोचना चाहिए। अगर सरकार गंभीरता से काम करना चाहती है तो उसे इसके बारे में सोचना होगा।

अशोक गहलोत के इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि गहलोत के बयान से साफ है कि वह न्यायपालिका के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

गहलोत के बयान पर कई कानूनी विशेषज्ञों ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अगर गहलोत के आरोप सही हैं तो यह न्यायपालिका के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Related Articles

Back to top button
Share This
धूप में आपका चेहरा भी हो जाता है लाल तो फॉलो करें ये टिप्स अगर आप भी रोज पहनती हैं हाई हील्स तो आज ही जान लें इसके नुकसान कपूर फैमिली की इस बेटी का लुक उसके लिए बन गया था मुसीबत श्वेता तिवारी का जलवा देख फैंस के उड़े होश अगर आपकी भी है सेंसेटिव स्किन तो घर पर अपने लिए बनायें ये टोनर