ट्रेंडिंगधर्म

धनतेरस 2023 कब है? सही तिथि, पूजा और खरीददारी का शुभ मुहूर्त जानें

धनतेरस 2023

धनतेरस 2023: हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे महत्वपूर्ण है। दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों का लोग पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। दीपावली दीपों का त्योहार है। ये दीप पर्व धनतेस से शुरू होता है और पांच दिन चलता है। धनतेरस पर धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।

इस दिन किसी भी चीज, खासकर बर्तन, सोना-चांदी और घरेलू सामान को खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से आपकी संपत्ति तेरह गुना बढ़ जाएगी। धनतेरस का पर्व 2023 में 10 नवंबर, 2023 शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी पर मनाया जाता है।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Pooja Shubh Muhurat)

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त – शाम 06:20 से रात 08:20 तक
  • त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 10, 2023 दोपहर 12:35 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 11, 2023 दोपहर 01:57 बजे

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय (Shopping Muhurat)

धनतेरस 2023: धनतेरस पर सोने-चांदी खरीदने और बर्तन या घर का कोई भी सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त है दोपहर 2:35 बजे से शाम 6:40 बजे तक। अगर आप इस दिन खरीदारी नहीं कर पाते, तो धनतेरस अगले दिन दोपहर 1:57 मिनट तक खरीदारी कर सकते हैं।

धनतेरस 2023 पर प्रदोष काल (Dhanteras 2023 Pradosh Kaal)

धनतेरस के दिन शाम को कुंबेर और धन्वंतरि देव की पूजा करें। प्रदोष काल शाम 06:02 बजे से 08:34 बजे तक रहेगा। इस समय पूजा करना बहुत शुभ और फायदेमंद माना जाता है। धनतेरस को सोना, चांदी, वाहन, बर्तन, संपत्ति, बही-खाता, आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इससे खरीदी गई वस्तु आपको लंबे समय तक अमीर बनाएगी।

 

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

facebook-https://www.facebook.com/newz24india

twitter-https://twitter.com/newz24indiaoffc

Related Articles

Back to top button
Share This
बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस के ओम्ब्रे साड़ी लुक को करें कॉपी आने वाली इन फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं आमिर खान शाहरुख खान की किन फिल्मों पर लगा ताला प्रेग्नेंसी में चाहिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक तो इन एक्ट्रेसस के लुक को करें फॉलो बढ़ानी है चेहरे की चमक तो चेहरे पर लगायें चीनी
बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस के ओम्ब्रे साड़ी लुक को करें कॉपी आने वाली इन फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं आमिर खान शाहरुख खान की किन फिल्मों पर लगा ताला प्रेग्नेंसी में चाहिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक तो इन एक्ट्रेसस के लुक को करें फॉलो बढ़ानी है चेहरे की चमक तो चेहरे पर लगायें चीनी