पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी क्लीनिकों को वैश्विक मान्यता दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी क्लीनिकों को वैश्विक मान्यता दी

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को “दवाओं की हर व्यक्ति तक पहुँच पंजाब से एक अध्ययन” के लिए पहला पुरस्कार मिला, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया। उनका कहना था कि 85 देशों ने इस सम्मेलन में भाग लिया, चार देशों ने अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत किए, जिसमें पंजाब सरकार का दस्तावेज़ अंतिम पेशकारी चुना गया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों की सफलता की कहानी बताई और पंजाब सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सहूलतों में तेज़ी से विस्तार किया और मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं दीं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी क्लीनिकों को वैश्विक मान्यता दी

सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या को दर्शाया गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की विजेता एंट्री में विज्ञान पर ज़ोर, समस्याओं के हल के लिए सुपर पुज़ीशनिंग, समाधान और प्रभाव की स्पष्टता, नवीन समाधान, राजनैतिक इच्छा शक्ति कैसे मूलभूत स्वास्थ्य देखभाल ढांचे के कायाकल्प में सहायक है, राज्य के साथ सहयोग और सुधारों के लिए स्पष्ट व्याख्या दी गई।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल मुल्कों ने कहा कि वे पंजाब आकर आम आदमी क्लीनिक में जाना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि कैसे मरीजों को बिना किसी खर्च के घरों में 84 दवाएँ और 40 क्लिनीकल परीक्षण किए जाते हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि हिस्सेदार मुल्क इस बात से भी हैरान थे कि सभी आम आदमी क्लीनिक आईटी से सुसज्जित हैं और रजिस्ट्रेशन, डाक्टर की सलाह, परीक्षण और दवा पूरी तरह डिजीटाईज़ड हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आम आदमी क्लीनिकों को वैश्विक मान्यता दी

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस मान्यता ने राज्य के लोगों की और अधिक सेवा करने का जज़्बा भरा है। भविष्य में, उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इन लोकप्रिय पहलकदमियों से लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य विभाग को इस नवीनतम उपलब्धि के लिए शुक्रिया कहा और उम्मीद जताई कि वे इसी मिशनरी भावना से लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks