खेल

भारत को मिला 250 रन का लक्ष्य, हरप्रीत भाटिया का शतक; अरशद खान ने लिए 4 विकेट

India A vs UAE मुकाबले में हरप्रीत भाटिया ने 130 रन बनाए। यूएई ने 249 रन बनाए, जबकि अरशद खान ने 4 विकेट झटके।

IND A vs UAE: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वें मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए के सामने 250 रनों का लक्ष्य रखा है। दोहा में खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएई की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, भारतीय गेंदबाज अरशद खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

हरप्रीत भाटिया ने शतक लगाकर संभाली यूएई की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। आर्यांश शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 20 रन के कुल स्कोर पर अंश टंडन भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शुरुआती झटकों के बाद हरप्रीत सिंह भाटिया और मुहम्मद शाहदाब ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 101 गेंदों में 71 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। शाहदाब ने 28 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे।

शाहदाब के आउट होने के बाद भी हरप्रीत ने एक छोर संभाले रखा और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी जारी रखी।

130 रनों की पारी में लगाए 12 चौके और 4 छक्के

हरप्रीत भाटिया यूएई की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 130 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले।

दूसरी ओर, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण यूएई की टीम एक समय 200 रनों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही थी। हालांकि, हरप्रीत और बासिल हमीद के बीच छठे विकेट के लिए हुई 66 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूती दी।

बासिल हमीद ने भी उपयोगी योगदान देते हुए 36 रन बनाए।

also read: IND A Vs PAK A: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की…

अरशद खान ने चटकाए 4 विकेट

इंडिया-ए की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूएई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

हरप्रीत भाटिया के आउट होने के बाद यूएई को जल्द ही एक और झटका लगा। इबरार अहमद बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद जाहिद अली भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यूएई ने 50 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। कप्तान बासिल हमीद 36 और उद्देश सूरी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंडिया-ए के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का बड़ा मौका

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि, दूसरे मैच में पाकिस्तान-ए के खिलाफ उसे 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में अब यूएई के खिलाफ जीत भारत के लिए बेहद जरूरी हो गई है। टीम इंडिया के सामने 250 रनों का लक्ष्य है और सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

For English News : http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button