राज्यहरियाणा

Assembly Election 2024: हरियाणा समेत चार राज्यों में चुनाव की तारीखें आज घोषित की जाएंगी!

Assembly Election 2024: दोपहर 3 बजे चुनाव कमीशन ने प्रेस वार्ता बुलाई

Assembly Election 2024: देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरें आ रही हैं। आपको बता दें कि चार राज्यों (हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित) में चुनाव होना है। इसलिए आज दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों (Vidhansabha Assembly Elections 2024) की तिथि घोषित करेगा।

3 नवंबर को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाओं का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को 30 सितंबर से पहले कराने की योजना बनाई है, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समयसीमा है।

इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे

आपको बता दें कि 9 अगस्त को चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था ताकि चुनाव तैयारियों का जायजा लिया जा सके। साथ ही हरियाणा (2024 Haryana Vidhansabha Election) का दौरा भी किया, लेकिन अभी तक महाराष्ट्र का दौरा नहीं किया है। आपको बता दें कि इसी वर्ष जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा, देश के कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं, जिसमें वायनाड लोकसभा का उपचुनाव भी शामिल है, जो आज ही घोषित हो सकता है।

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में चुनाव

अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। आयोग की टीम ने हाल ही में घाटी भी देखा था। आपको बता दें कि 3 नवंबर को हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा, 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा, और 5 जनवरी 2025 को झारखंड विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होगा।

हरियाणा में वर्तमान में किसके पास कितनी सीटें हैं?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में बीजेपी 40 सीटें, कांग्रेस 31 सीटें, जेजेपी 10 सीटें, आईएनएलडी 1 सीट, हरियाणा लोकहित पार्टी 1 सीट और निर्दलीय 7 सीटें हैं। बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीती थीं। मनोहर लाल खट्टर सीएम बने थे। सासंद बनने के बाद नायब सिंह सैनी यहां के सीएम हैं।

Related Articles

Back to top button