राज्यदिल्ली

Delhi Assembly Elections की तैयारी! केजरीवाल जनता की अदालत जंतर मंतर पर लगाएंगे 

Delhi Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल जंतर मंतर पर जनता की अदालत का संबोधित करेगें। इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वह जनता की अदालत में जाएंगे और जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं चुनती, तब तक मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 22 सितंबर को 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर जनता की अदालत का आयोजन करेगी। अरविंद केजरीवाल इस कार्यक्रम में बोलेंगे। पार्टी अध्यक्ष गोपाल राय ने यह सूचना दी है। पार्टी ने सभी सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से कहा है कि वे जंतर मंतर पर उपस्थित रहें।

इसे आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही केजरीवाल ने कहा कि वह जनता की अदालत में जाएंगे और जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं चुनती, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। पार्टी के प्रचार में अरविंद केजरीवाल की सक्रियता का अनुमान लगाया जा रहा था।

सीएम पद छोड़ने के बाद केजरीवाल पहली बार जंतर मंतर से भाजपा को घेरेंगे। दिल्ली में अगले वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव होने का अनुमान है। यही कारण है कि केजरीवाल आगामी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने में जुटे हैं।

कल शपथ लेंगी आतिशी

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री कल (21 सितंबर) शपथ लेंगे। आतिशी मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, जबकि पांच विधायक (गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत) मंत्री की शपथ लेंगे।

आज से अरविंद केजरीवाल हरियाणा में अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। आज केजरीवाल एक रोड शो पर जाएंगे। पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे, जिनमें रानिया, भिवानी, महम, असंध और बल्लभगढ़ सहित अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button