राज्यराजस्थान

CM Bhajanlal Sharma ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

CM Bhajanlal Sharma ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

CM Bhajanlal Sharma ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में स्वर्गीय सूर्यकांता व्यास अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता की प्रवृति के कारण जनता के बीच एक लोकप्रिय नेता के रूप में सदैव याद रखी जाएंगी। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

CM Bhajanlal Sharma ने पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि विधायक रहते हुए स्व. ‘जीजी’ ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित की।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

Related Articles

Back to top button