CM Nitish Kumar:-
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा एवं दषहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दुर्गा पूजा एवं दषहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों सेे आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दषहरा पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल-जुलकर मनायें।
हरियाणा जीत पर सीएम ने दी बधाई
वहीं सीएम नीतीश ने ‘एक्स’ पर लिखा “हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर भारतीय जनता पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएं. हरियाणा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है.” चुनावी नतीजों में सुबह कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद बाजी पलट गई और बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। इस बार भी नायब सिंह सैनी को हरियाणा की कमान मिलने की संभावना है।कांग्रेस उम्मीद से कम सिर्फ 37 सीटों पर सिमट गई जबकि दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस बहुमत लाएगी।