मनोरंजनट्रेंडिंग

Srijana Subedi को सफेद साड़ी में देख लोगों का दिल टूट गया, बिबेक के निधन के बाद ऐसी हालत में नजर आई

कलयुग की सीता कही जाने वाली Srijana Subedi का नया वीडियो सामने आया है। पति बिबेक पंगेनी के निधन के बाद पहली बार सृजना दिखाई दी हैं। लोगों ने उन्हें सफेद साड़ी में बेजान देखा है।

नेपाल की सोशल मीडिया सेंशेशन Srijana Subedi पिछले डेढ़ सालों से अपने पति बिबेक पंगेनी की देखभाल में लगी हुई थीं। कलयुगी सीता कही जाने वाली सृजना सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर लोगों से पति के लिए दुआ की अपील करती। इन वीडियोज में बिबेक को उम्मीद के साथ अस्पताल के बिस्तर पर पड़े देखा जाता था और उन पर प्यार-दुलार लुटाती सृजना। लेकिन बिबेक के निधन के बाद ये उम्मीद टूट गई और सफेद साड़ी में सृजना को देख कर यूजर्स का दिल।

बिबेक की मृत्यु के बाद सृजना का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बैठी सृजना बिबेक की तस्वीर के साथ पूजा कर रही हैं। एक और महिला उनके साथ दिखती है। उम्मीद से बंधी सृजना को बेजान सा देखा जाता है। वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर भगवान से सृजना को हिम्मत देने की दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

श्रृजना और बिबेक की प्रेम कहानी स्कूल में शुरू हुई। दोनों ने 10 साल पहले मुलाकात की थी और छह साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी कर ली। सृजना को हंसना पसंद था। वो मस्ती भरे वीडियोज बनाती और बिबेक डांस स्टेप फॉलो नहीं कर पाने के बाद भी पत्नी का साथ देते।।

2022 में बिबेक अपनी पत्नी के साथ जॉर्जिया विश्वविद्यालय में पीएचडी करने चले गए। जीवन में अभी तक सब कुछ सुंदर था। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों परिवार से मिलने वापस अमेरिका गए थे। उस समय बिबेक को सिर में बहुत दर्द हुआ। शुरुआत में ये बहुत बुरा नहीं था। लेकिन बिबेक को चलने में परेशानी हुई तो MRI करवाया गया। MRI की रिपोर्ट ने तो जैसे इनके खुशहाल जिंदगी पर नर्क में ढकेल दिया हो। उन्हें चौथे स्टेज का कैंसर था।

सृजना ने बिबेक के इलाज के दौरान कई वीडियो पोस्ट किए हैं। यह वीडियो दिखाता है कि सृजना रात-दिन पति की सेवा में लगी है। वह भी अपने पति को अस्पताल के बिस्तर पर देखकर मुस्कुराती थीं। हर तीज-त्यौहार मनाती। बिबेक को केवल कुछ दिनों का समय दिया गया था। सृजना जानती थी कि शायद सब खत्म हो जाएगा। लेकिन उसकी उम्मीद नहीं टूटी। लेकिन वर्ष का अंतिम महीना उम्मीदों को तोड़ रहा था। 19 दिसंबर को बिबेक की मौत की खबर आई। फ्यूनरल के दौरान के वीडियोज में देखा जा सकता है कि पति को मृत देख कर सृजना फूट-फूटकर रो रही थीं। पति को छूते हुए उसके हाथ कांप रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स सृजना को कलयुग की सीता बताते हुए उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button