Finance Minister Harpal Singh Cheema ने विभिन्न यूनियनों से उनकी मांगों के समाधान के लिए बातचीत की
Finance Minister Harpal Singh Cheema: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने ‘पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाज़्म यूनियन’, ‘कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष समिति’, ‘कंप्यूटर अध्यापक यूनियन’, ‘बेरोजगार सांझा मोर्चा’ और ‘भारत नेत्रहीन सेवक समाज’ के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कीं।
Finance Minister Harpal Singh Cheema: चर्चा में इन यूनियनों द्वारा उठाई गई मांगों और मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसके समाधान के लिए मंत्री ने सक्रिय कदम उठाए।
भारत नेत्रहीन सेवक समाज के साथ मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को राज्य में दृष्टिहीनों के लिए नया स्कूल खोलने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभाग को लुधियाना के जमालपुर में मौजूदा स्कूल के स्टाफ और अन्य जरूरतों का अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवश्यक बजटीय प्रावधानों को सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके वित्त विभाग को सौंपी जाए।
पावरकॉम और ट्रांसको कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लाइज यूनियन के साथ मीटिंग में यूनियन के प्रतिनिधियों ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। वित्त मंत्री ने बिजली विभाग को यूनियन के साथ मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए ताकि उनकी जायज मांगों पर विचार किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मीटिंग के नतीजों पर अगली कैबिनेट सब-कमेटी मीटिंग में चर्चा की जाएगी ताकि यूनियन की प्राथमिक चिंताओं का समाधान जल्दी किया जा सके।
कंप्यूटर शिक्षक भूख हड़ताल संघर्ष समिति और कंप्यूटर शिक्षक संघ ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से भी मुलाकात की। मंत्री ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि वित्त विभाग महंगाई भत्ते की उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि कंप्यूटर शिक्षकों की अन्य जायज मांगों पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है।
बेरोजगार सांझा मोर्चा, पंजाब ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में चिंता जताई और भर्ती में आयु सीमा में छूट देने का अनुरोध किया। वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को कानूनी विशेषज्ञों और मोर्चे के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया ताकि इन मांगों की कानूनी वैधता का आकलन किया जा सके और उचित और वैधानिक समाधान निकाला जा सके।
आज की मीटिंग में पावरकॉम एंड ट्रांसको कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन की तरफ से राज्य प्रधान बलिहार सिंह, राज्य सहायक सचिव टेक चंद और राज्य कार्यालय सचिव शेर सिंह, कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष कमेटी की तरफ से परमवीर सिंह और प्रदीप कुमार, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन की तरफ से राज्य प्रधान गुरविंदर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल ऐरी, महासचिव हरप्रीत सिंह और रबी मनन, बेरोजगार सांझा मोर्चा की तरफ से जसवंत सिंह घुबाया, रमन कुमार मलोट और सुखविंदर सिंह ढिलवां, नेशनल फेडरेशन के महासचिव बलविंदर सिंह और भारत नेत्रहीन सेवक समाज के महासचिव गुरप्रीत सिंह ने भाग लिया, जिन्होंने नेत्रहीनों से संबंधित मुद्दे उठाए।
उत्तराखंड नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 36 में 13 बेटियां शामिल; मुख्यमंत्री धामी ने दी ये नसीहत
November 25, 2026
मेरठ बॉल कॉर्पोरेशन फैक्ट्री: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 2,913 करोड़ का निवेश, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
November 25, 2026
यूपी सीएम फेस 2027: केशव प्रसाद मौर्य के ‘कमल का फूल’ वाले बयान पर CM योगी ने दिया जवाब
November 25, 2026
योगी आदित्यनाथ का बयान: बीजेपी ने कोई दूसरी जिम्मेदारी दी तो क्या करेंगे CM योगी? जवाब ने खींचा सबका ध्यान
November 25, 2026
अकाली-भाजपा गठबंधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का हमला, बोले- पंजाबियों को मूर्ख बनाने का ठेका लिया है
November 25, 2026
डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में जसमपाल कौर के नए घर के उद्घाटन पर लिया सुखमनी साहिब का आशीर्वाद
November 25, 2026
अकाली-भाजपा गठबंधन पर बलतेज पन्नू के सवाल, बोले- सुखबीर बादल पंजाबियों को दें जवाब
November 25, 2026
तरुनप्रीत सिंह सोंद ने पंजाबियों को दिया ‘प्रॉस्परस पंजाब मेगा रैली’ का न्योता, 26 नवंबर को मोगा में होगा आयोजन
November 25, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर सफर होगा आसान! बिना ड्राइवर वाली एयर ट्रेन को मिली हरी झंडी, जानें पूरा रूट
November 24, 2026
भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए’ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान