ट्रेंडिंगमनोरंजन

 महाकुंभ में ममता कुलकर्णी के बाद इस एक्ट्रेस ने ली दीक्षा, कहा- “महिलाएं छोटे कपड़ों में..।”

ममता कुलकर्णी का महामंडलेश्वर बनना चर्चा का विषय बना हुआ है। ममता कुलकर्णी के बाद अब एक और हसीना भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने बॉलीवुड से बाहर निकलना चुना है। साथ ही, इस एक्ट्रेस ने अभिनय से दूर होकर साधना करने का फैसला किया है।

महाकुंभ 2025 की चर्चा जारी है। संगम में इस बार कई चेहरे चर्चा में हैं, जिनमें से एक साधु संत है। संगम के अमृत जल में स्नान करने के लिए विदेशों से लोग आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा में हैं। ममता के बाद अब एक और हसीना का नाम इस लिस्ट में जुड़ रहा है,जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़ने का फैसला लिया है। इस एक्ट्रेस ने भी एक्टिंग को छोड़ सनातनी बन अध्यात्म के चुना है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishika Taneja (@ishika_taneja)

मिस इंडिया रह चुकी एक्ट्रेस ने आध्यात्मिकता का चुनाव किया

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वह इशिका तनेजा है, जो दो बार मिस वर्ल्ड टूरिज्म और मिस इंडिया चुकी है। अब इशिका ने दीक्षा हासिल की है और सनातनी शिष्या बन गई है। द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने इशिका को गुरु दीक्षा दी है। इशिका अब श्री लक्ष्मी बन चुकी हैं। इशिका की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो भगवा चोला पहने सनातन के प्रचार प्रसार करती नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में नजर आ चुकी

2017 में आई फिल्म इंदु सरकार में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में ‘पॉपुलैरिटी और मिस ब्यूटी विद ब्रेन’ का खिताब जीतने वाली इशिका तनेजा नजर आईं। इशिका ने इस फिल्म में अपने रोल के लिए काफी चर्चा बटोरी थी। उन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड भी मिल चुका है। साथ ही इशिका ने 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी जीता था। वह विक्रम भट्ट की मिनी सीरीज ‘हद’ (2017) में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि हाल ही में इशिका ने महाकुंभ में डुबकी लगाई और कहा कि महिलाओं को ‘छोटे कपड़ों में डांस नहीं करना चाहिए।’ उनका मानना है कि जीवन में सच्ची शांति आध्यात्मिकता को अपनाने से आती है।

Related Articles

Back to top button