
करण जौहर का नया रियलिटी शो ‘The Traitors’ 12 जून से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। जानिए शो का फॉर्मेट, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट और कहां हुई है शूटिंग। ट्रेलर के बाद अब आएगा पूरा धमाल।
फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का नया रियलिटी शो ‘The Traitors’ आज यानी 12 जून से शुरू हो रहा है। हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। शो में बॉलीवुड और सोशल मीडिया से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं।
कहां और कब देखें ‘The Traitors’
‘The Traitors’ शो के पहले तीन एपिसोड आज रात 8 बजे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होंगे। इस शो में कुल 10 एपिसोड होंगे, जिनमें से हर गुरुवार को तीन नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। जैसे ही 9 एपिसोड रिलीज हो जाएंगे, शो का ग्रैंड फिनाले अगले महीने के पहले गुरुवार को आएगा।
The Traitors शो में कौन-कौन हैं शो के कंटेस्टेंट्स?
शो में कुल 20 प्रतियोगी होंगे, जिन्हें इस भरोसे और धोखे से भरे खेल में टिके रहना होगा। शो में नजर आएंगे ये चर्चित चेहरे:
-
करण कुंद्रा,
-
अंशुला कपूर,
-
एल्नाज नोरौजी,
-
आशीष विद्यार्थी,
-
जन्नत जुबैर,
-
हर्ष गुजराल,
-
महीप कपूर,
-
अपूर्वा मुखीजा,
-
जैस्मिन भसीन,
-
लक्ष्मी मांचू,
-
मुकेश छाबड़ा,
-
निकिता लूथर,
-
पूरव झा,
-
रफ्तार,
-
उर्फी जावेद,
-
जानवी गौर,
-
राज कुंद्रा,
-
साहिल सलाथिया,
-
सुधांशु पांडे,
-
सूफी मोतीवाला
कहाँ हुई है शो की शूटिंग?
‘The Traitors’ अमेरिकी रियलिटी शो का भारतीय रीमेक है। इसकी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में की गई है। शानदार लोकेशंस और रहस्यमयी माहौल के कारण शो को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
आज शो के प्रीमियर के साथ ही फैंस की उत्सुकता खत्म होगी और उन्हें मिलेगा भरपूर रोमांच और ट्विस्ट से भरा मनोरंजन।