मनोरंजनट्रेंडिंग

समय रैना का इंडिया टूर शुरू, ‘अभी भी जिंदा और अनफिल्टर्ड’ के साथ कॉमेडी का तड़का

इंडियाज गॉट टैलेंट विवाद के बाद समय रैना ने किया कमबैक, अब भारत में 16 शहरों में लाइव कॉमेडी शो के साथ समय रैना का इंडिया टूर। जानिए शो डेट्स और लोकेशन्स।

समय रैना का इंडिया टूर: कॉमेडी की दुनिया के मशहूर चेहरे समय रैना ने आखिरकार भारत में अपने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। इंडियाज गॉट टैलेंट (IGT) विवाद के महीनों बाद, जब समय रैना विदेशों में स्टैंडअप कॉमेडी शोज के जरिए वापसी कर चुके थे, अब उन्होंने अपने इंडिया टूर का ऐलान किया है। इस खबर से उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं।

समय रैना का इंडिया टूर – “अभी भी जिंदा और अनफिल्टर्ड”

समय रैना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट के जरिए भारत में 16 लाइव शोज की घोषणा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “समय रैना अभी भी जिंदा और अनफिल्टर्ड। इंडिया टूर लाइव नाउ।” इस घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

समय रैना का इंडिया टूर शोज की डेट्स और शहर

समय रैना का इंडिया टूर में कुल 16 शो होंगे, जो भारत के अलग-अलग प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। उनकी शोज की डेट्स और शहर इस प्रकार हैं:

  • बेंगलुरु: 15, 16, 17 अगस्त

  • हैदराबाद: 23, 24 अगस्त

  • मुंबई: 30 अगस्त

  • कोलकाता: 6, 7 सितंबर

  • चेन्नई: 19, 20 सितंबर

  • पुणे: 26, 27, 28 सितंबर

  • दिल्ली: 2, 4, 5 अक्टूबर

also read:- धड़क 2 से पहले जानिए इसकी ओरिजिनल तमिल फिल्म ‘परियेरुम…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

विवाद के बाद शानदार वापसी

समय रैना ने कुछ महीनों पहले इंडियाज गॉट टैलेंट के मंच पर हुए विवाद के कारण काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विवाद के बाद उन्होंने विदेशों में अपनी कॉमेडी शोज के जरिए जोरदार वापसी की, जिनको दर्शकों और क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा। अब भारत में उनकी लाइव परफॉर्मेंस का मौका मिलने से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

समय रैना के इंडिया टूर के ऐलान पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उनके लिए उत्साह जाहिर किया है। एक यूजर ने लिखा, “समय भाई का कमबैक बहुत शानदार है। इंतजार था।” वहीं एक अन्य ने उन्हें “सुप्रीम लीडर” तक कह डाला। मशहूर कॉमेडियन रवि गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर समय रैना का स्वागत किया और लिखा, “आओ राजा, दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ।”

For More English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button