राज्यहरियाणा

Haryana Police News: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित, गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

Haryana Police News: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को वीरता और विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने पदकों की घोषणा की, जानें पूरी लिस्ट

Haryana Police News: हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण! इस 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उनके शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है।

सम्मानित होने वाले अधिकारी

इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में पंचकूला के पुलिस कमिश्नर IPS सुभाष सिबाश कबीराज और एसवी एंड एसीबी के आईजीपी आईपीएस कुलदीप सिंह प्रमुख हैं। इनके साथ 11 अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी इस सम्मान के भागीदार बनेंगे। सभी को उनके असाधारण कार्यों और समर्पण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

Also Read: https://newz24india.com/cm-nayab-saini-attended-the-state-level-function-organized-on-the-occasion-of-5th-anniversary-of-drug-free-india-campaign-in-panchkula/

DGP शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर ने इस सम्मान को लेकर पूरे पुलिस बल को बधाई दी और कहा: “यह पुरस्कार हमारे पुलिस बल की बहादुरी और समर्पण का प्रतीक है। इस तरह की राष्ट्रीय पहचान न केवल हमारे मौजूदा अधिकारियों को प्रेरित करेगी, बल्कि युवा पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करेगी।”

गृह मंत्रालय की ओर से सम्मान की घोषणा

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह पुरस्कार सूची जारी की है। यह हर वर्ष उन अधिकारियों को दिया जाता है जो जन सेवा, बहादुरी और निष्पक्षता के उच्च मानकों पर खरे उतरते हैं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button