क्या इंस्टाग्राम आपकी बातें सुन रहा है? अपनाएं यह ट्रिक और पाएं पर्सनल ऐड्स पर कंट्रोल
Stop Instagram personal ads now: जानिए कैसे इंस्टाग्राम आपके पर्सनल ऐड्स दिखाता है और अपनाएं आसान ट्रिक पर्सनलाइज्ड ऐड्स को कम करने के लिए।
इंस्टाग्राम पर दिखने वाले विज्ञापन कई बार बेहद पर्सनल लगने लगते हैं। आप किसी चीज़ पर बात करते हैं और थोड़ी देर बाद उसी से जुड़ा विज्ञापन आपकी स्क्रीन पर आ जाता है। इसे देखकर यह धारणा बन गई है कि इंस्टा आपके फोन के माइक्रोफोन से आपकी बातचीत सुन रहा है।
हालांकि, इंस्टा के प्रमुख एडम मोसेरी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी यूजर्स की बातें रिकॉर्ड नहीं करती। फिर इतनी सटीक ऐड्स कैसे दिखती हैं?
इंस्टाग्राम कैसे जानता है आपकी पसंद
असल में इंस्टाग्राम आपके इन-ऐप बिहेवियर को बारीकी से ट्रैक करता है। यह देखता है कि आप किन पोस्ट्स पर कमेंट करते हैं, क्या सेव करते हैं, क्या सर्च करते हैं और किन प्रोफाइल्स के साथ ज्यादा इंटरैक्ट करते हैं।
साथ ही, Meta Pixel और कुकीज़ के जरिए आपकी थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स पर की गई एक्टिविटी भी इंस्टा को संकेत देती है। इन्हीं डेटा पॉइंट्स के आधार पर आपको हाइपर-पर्सनलाइज्ड ऐड्स दिखाई देते हैं।
पर्सनल ऐड्स कम करने का तरीका
यदि आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी के आधार पर जरूरत से ज्यादा पर्सनल ऐड्स न दिखाए, तो Meta ने इसके लिए कुछ कंट्रोल्स दिए हैं।
also read:- Realme P4 Power 5G लॉन्च: भारत में 10001mAh बैटरी और 5 जबरदस्त फीचर्स के साथ
1. Meta Accounts Centre से ऐड सेटिंग बदलें
इंस्टाग्राम ऐप में प्रोफाइल खोलें।
ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू पर टैप करें।
Accounts Centre में जाएं।
नीचे स्क्रॉल कर Ad preferences चुनें।
Manage info में जाकर Activity information from ad partners को चुनें।
Review setting पर टैप करके यह ऑप्शन चुनें कि आप इन जानकारियों के आधार पर पर्सनल ऐड्स कम दिखाना चाहते हैं।
2. Meta के बाहर की एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करें
Your information and permissions सेक्शन में जाएं।
Your activity off Meta technologies चुनें।
यहां से किसी खास एक्टिविटी को डिस्कनेक्ट करें या पासवर्ड डालकर भविष्य में ट्रैकिंग पूरी तरह बंद कर दें।
ध्यान दें: इन सेटिंग्स से इंस्टाग्राम पर ऐड्स पूरी तरह बंद नहीं होंगे। फर्क सिर्फ इतना होगा कि आपको आपकी निजी एक्टिविटी के आधार पर पर्सनलाइज्ड विज्ञापन कम दिखेंगे।
Meta अब इंस्टाग्राम के साथ-साथ WhatsApp स्टेटस और Meta AI चैटबॉट के इंटरैक्शन के आधार पर भी ऐड्स दिखा रहा है। इसलिए प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



