राज्यराजस्थान

राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा ने नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के दिए आदेश

“सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में नशे के कारोबार और संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में नशे के कारोबार और संगठित गिरोहों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ छोटे-बड़े सभी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करने को कहा।

सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार (3 फरवरी) को मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला के हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और ड्रग्स के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश भी दिया।

संगठित गिरोहों पर सख्त कार्रवाई:

सीएम भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े संगठित गिरोहों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस, ड्रग्स कंट्रोलर, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को समन्वित कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के मामलों में गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साइबर अपराध पर विशेष ध्यान:

सीएम भजनलाल शर्मा ने साइबर अपराध के मामलों पर भी विशेष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, वहां गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए, और तब तक यह अभियान जारी रहे जब तक अपराध जड़ से समाप्त न हो जाए।

also read:- राजस्थान में 1.44 लाख सरकारी पदों पर भर्ती, 21 हजार…

प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग:

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रगति हर 10 दिन में मॉनिटर की जाए। किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मॉडर्न पुलिसिंग और हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल:

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में अपराध भी हाईटेक हो गए हैं। ऐसे में पुलिस को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर मॉडर्न पुलिसिंग अपनानी होगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी होगी।

सीएम भजनलाल शर्मा का यह कदम राज्य में नशे और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button