नवरात्रि 2026 पूजा के लिए पूरी सामग्री लिस्ट, कुछ भी न छूटे
नवरात्रि पूजा 2026 के लिए पूरी सामग्री लिस्ट। घटस्थापना, आरती थाली, माता का श्रृंगार और जौ बोने की सभी आवश्यक सामग्री A to Z गाइड।
नवरात्रि 2026 पूजा सामग्री: नवरात्रि का पावन पर्व हर वर्ष भक्तों के लिए खास महत्व रखता है। इस साल नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है और समापन 26 मार्च, गुरुवार को होगा। माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए सही सामग्री का होना बहुत जरूरी है। अगर आप नवरात्रि पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट A to Z उपलब्ध है, ताकि आपको पूजा के दौरान किसी चीज की कमी न हो।
नवरात्रि 2026 घट स्थापना के लिए सामग्री (Kalash Sthapana Samagri)
नवरात्रि का मुख्य अनुष्ठान घटस्थापना या कलश स्थापना है। इसके लिए आवश्यक सामग्री निम्न हैं:
मिट्टी या तांबे का कलश
शुद्ध जल
हल्दी की गांठ
सिक्का
अष्टदल (8 आम के पत्ते)
दो साबुत सुपारी और दो इलायची
नारियल और लाल चुनरी
अक्षत और लाल कलावा
नवरात्रि 2026 पूजा स्थल की तैयारी
पूजा स्थल सजाने के लिए आपको चाहिए:
चौकी और आसन
लाल वस्त्र
मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति
पूजा की थाली, फूल और पुष्पमाला
गणेश जी की मूर्ति
पान का पत्ता, सुपारी और कलावा
धुप-अगरबत्ती, दीपक और आरती की सामग्री
also read:- Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में करें इन 4 चीजों…
आरती थाली सामग्री (Aarti Thali Samagri)
आरती करते समय ये सामग्री जरूर रखें:
साफ थाली
कुमकुम, हल्दी, अक्षत
फूल, बाती और दीपक में घी
कर्पूर और चंदन
घंटी और छोटा जलपात्र
माता रानी का श्रृंगार (Mata Shringar)
पूजा के दौरान माता का श्रृंगार करने के लिए सामग्री:
लाल चुनरी और सिंदूर
महावर (आलता), बिंदी, चूड़ी
इत्र, नेलपॉलिश और मेहंदी
काजल, गजरा, नथ, पायल और मंगलसूत्र
कंघी, बिछिया और लिपस्टिक
जौ बोने की तैयारी
नवरात्रि के नौ दिन अखंड ज्योत के साथ जौ बोने की सामग्री:
मिट्टी का बड़ा कटोरा
कलावा
जौ और गेहूं के दाने
साफ जल और मिट्टी
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



