राज्यपंजाब

डॉ. बलबीर सिंह: दुर्व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, पटियाला के सरकारी अस्पताल में महिला से बदसलूकी करने वाला कर्मचारी निलंबित

पटियाला सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी को निलंबित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने सख्त कार्रवाई और विभागीय जांच के आदेश दिए।

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के सरकारी माता कौशल्या अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने वाले कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई है, जिसमें कर्मचारी को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हंगामा करते और एक महिला के साथ हिंसक व्यवहार करते देखा गया था।

स्वास्थ्य मंत्री का औचक दौरा और सख्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह गुरुवार सुबह करीब 9 बजे खुद माता कौशल्या अस्पताल पहुंचे। उन्होंने न केवल आरोपी कर्मचारी गुरप्रीत सिंह को सस्पेंड किया, बल्कि ओपीडी की लाइन में खड़ी महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

also read:- पंजाब में वित्तीय सुधार की लहर: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने साझा किए जीएसटी के शानदार आंकड़े

डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “अस्पताल सेवा का स्थान है, यहां आने वाले मरीजों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। जो कर्मचारी अनुशासनहीनता करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे।”

विभागीय जांच के आदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे मामले की गहन विभागीय जांच (Departmental Inquiry) शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात था और उसे सेवा से मुक्त करने से पहले एक महीने का नोटिस भी थमाया जाएगा। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बेहतर इंतजाम किए जाएं।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button