रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ IPL मैच में नजर आए, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को किया कंफर्म।
सोशल मीडिया और पॉडकास्ट की दुनिया के चर्चित नाम रणवीर अल्लाहबादिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया रिश्ता है। हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को सार्वजनिक करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
IPL मैच में साथ पहुंचे, कैमरे में कैद हुआ पल
रविवार को Indian Premier League के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वानखेड़े स्टेडियम में नजर आए। इस दौरान रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही भट्ट की जोड़ी ने सभी का ध्यान खींच लिया। मैच के दौरान दोनों को साथ देखकर फैंस में चर्चा तेज हो गई।
also read:- आशा भोसले अंतिम संस्कार: कब, कहां और कैसे होगी विदाई?…
View this post on Instagram
मैचिंग आउटफिट में दिखी केमिस्ट्री
पैपराजी के कैमरों में कैद हुए इस कपल ने मैचिंग आउटफिट पहन रखे थे। जहां रणवीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिखे, वहीं रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही भट्ट व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी। इसी दौरान एक फैन ने सेल्फी की रिक्वेस्ट की, जिसे रणवीर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं।
पहले ही मिल चुका था रिलेशनशिप का संकेत
हालांकि यह रिश्ता नया नहीं है। रणवीर अल्लाहबादिया ने पहले ही सोशल मीडिया पर इसके संकेत दे दिए थे। दिवाली के मौके पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की थी, जिसमें एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर देखी गई थी। इसके बाद से ही रणवीर अल्लाहबादिया गर्लफ्रेंड जूही भट्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, जो अब सच साबित हुए।
कौन हैं जूही भट्ट?
अब सवाल उठता है कि आखिर जूही भट्ट कौन हैं? जूही भट्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वे देहरादून की रहने वाली हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस, लाइफस्टाइल और क्रिएटिव वीडियोज का अच्छा खासा कलेक्शन देखने को मिलता है।
पहले भी चर्चा में रही लव लाइफ
जूही से पहले रणवीर अल्लाहबादिया का नाम टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ जुड़ चुका है। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब जूही के साथ उनके नए रिश्ते ने फैंस को एक बार फिर चौंका दिया है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



