Citadel 2 Trailer Out: खतरनाक मिशन पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एक्शन से भरपूर नया ट्रेलर रिलीज
Citadel 2 Trailer Out: ‘Citadel 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा खतरनाक मिशन पर नजर आ रही हैं। सीरीज 6 मई 2026 से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।
Citadel 2 Trailer Out: हॉलीवुड की चर्चित स्पाई एक्शन सीरीज Citadel एक बार फिर सुर्खियों में है। मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा सीरीज में अपने किरदार नदिया सिंह के रूप में लौट रही हैं, जो इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और डार्क मिशन का हिस्सा बनती दिख रही हैं।
ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन की झलक
हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में ग्लोबल लेवल पर फैले एक हाई-रिस्क मिशन की झलक दिखाई गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन एक नए और बेहद खतरनाक ऑपरेशन पर निकलते हैं। ट्रेलर में धोखे, नई एजेंट एंट्री और कई ट्विस्ट्स भी देखने को मिलते हैं, जो कहानी को और रोमांचक बनाते हैं।
स्टारकास्ट और नई कहानी
Citadel Season 2 में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन के साथ स्टेनली टुची, लेस्ली मैनविल, एशले कमिंग्स, जैक रेयनोर और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज के इस नए सीजन में कुल 7 एपिसोड होंगे, जो दर्शकों को हाई-टेंशन स्पाई थ्रिलर का अनुभव देंगे।
also read: ‘राजा शिवाजी’ फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया के बेटे…
रिलीज डेट का ऐलान
मेकर्स ने पुष्टि की है कि Citadel Season 2 को 6 मई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर की धूम
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दर्शक इसके एक्शन सीक्वेंस, विजुअल इफेक्ट्स और प्रियंका चोपड़ा व रिचर्ड मैडेन की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भारतीय सिनेमा में वापसी
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में भी वापसी करने वाली हैं। वह एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका निभाएंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



