धर्म

Narsimha Jayanti 2026: 29 या 30 अप्रैल? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व

Narsimha Jayanti 2026 की सही तारीख 30 अप्रैल है या 29? जानें पूजा मुहूर्त, तिथि और धार्मिक महत्व की पूरी जानकारी।

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नृसिंह की जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को मनाई जाने वाली यह तिथि इस बार चर्चा में है। लोग जानना चाहते हैं कि Narsimha Jayanti 2026 आखिर 29 अप्रैल को है या 30 अप्रैल को। पंचांग के अनुसार इस बार भी इसे लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है।

Narsimha Jayanti 2026 की सही तिथि

पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 को रात 9 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार नृसिंह जयंती 2026 इस बार 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी।

Narsimha Jayanti 2026 का पूजा मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नृसिंह का प्राकट्य प्रदोष काल में हुआ था, इसलिए इस समय पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। नृसिंह जयंती 2026 के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस समय की गई पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।

ALSO READ:- मई एकादशी 2026: अपरा और पद्मिनी एकादशी कब है? जानें…

नृसिंह जयंती का धार्मिक महत्व

नृसिंह जयंती को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भगवान नृसिंह की कृपा से शत्रुओं पर विजय और भय का नाश होता है।

नृसिंह जयंती और आस्था

नृसिंह जयंती भक्तों के लिए विशेष आस्था का पर्व है। यह दिन यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति करने वालों की हमेशा रक्षा होती है। धर्म की विजय और अधर्म का नाश इस पर्व का मुख्य संदेश है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button