भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई और संगठन को मजबूत बनाने की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा ने श्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब प्रदेश अध्यक्ष, श्री अभिषेक देबराय को त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सभी नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
also read:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: नौतपा में भीषण गर्मी से…
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक गति आएगी।
संगठन को मिलेगी नई मजबूती
भाजपा के इन संगठनात्मक बदलावों को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान को भी गति देंगे।
सीएम ने की सफल कार्यकाल की कामना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभु श्री राम से सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



