पटियाला में तीरथ यात्रा योजना के तहत मुफ्त बस रवाना, डॉ. बलबीर सिंह बोले- सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई तीरथ यात्रा योजना के तहत आज एक और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम पटियाला के ग्रामीण क्षेत्र एस.एस.टी. नगर के वार्ड नंबर 28 में आयोजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर नागरिक को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान करना है, ताकि लोग बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने आध्यात्मिक स्थलों तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मानके नेतृत्व में सरकार लगातार जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है। मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी योजनाएं समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सेवा भावना को मजबूत करने का काम कर रही हैं।
“ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਹੋਇਆ ਸਾਕਾਰ, ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਦੇ ਨਾਲ”
ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 28, ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਟੀ. ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਬੱਸ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਕੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਲਗਾਤਾਰ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਸਮਰਪਣ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਕਾਇਮ ਕਰ… pic.twitter.com/z2SJflhhHo
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) June 15, 2026
कार्यक्रम के दौरान बस को हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रद्धालुओं ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा जो आर्थिक कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।
डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि यह तीरथ यात्रा योजना केवल यात्रा सुविधा नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक जुड़ाव को भी मजबूत करती है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं।
स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और तीरथ यात्रा योजना के सफल संचालन का आश्वासन दिया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



