E20 ईंधन नीति पर विवाद, वाहन मालिकों ने माइलेज और परफॉर्मेंस में कमी की शिकायत की, हरभजन सिंह ईटीओ और AAP ने उठाए सवाल।
देश में E20 (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) लागू किए जाने के बाद वाहन मालिकों के बीच बढ़ती चिंताओं को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आम लोगों का कहना है कि इस नई ईंधन नीति से उनकी गाड़ियों की परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही है, माइलेज में कमी आ रही है और कई मामलों में वाहन के पार्ट्स पर भी असर देखने को मिल रहा है।
इसी मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा है कि जनता की इन चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से इस नीति पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है।
वाहन मालिकों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग इस बदलाव से असंतुष्ट हैं, इसलिए सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए और ज़मीनी हकीकत के आधार पर ईंधन नीति की समीक्षा करनी चाहिए।
ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਰੋੜਾਂ ਵਾਹਨ ਮਾਲਕਾਂ ਦੀਆਂ ਚਿੰਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਰਅੰਦਾਜ਼ ਕਰਕੇ E20 ਈਥਨੋਲ ਮਿਲਿਆ ਪੈਟਰੋਲ ਲਾਗੂ ਕਰਨਾ ਕਈ ਸਵਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਗੱਡੀਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਾਰਟਸ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਈਲੇਜ ਵੀ ਘੱਟ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੇ ਲੋਕ ਇੰਨੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ… https://t.co/IT3sNPDjlm
— Harbhajan Singh ETO (@AAPHarbhajan) July 3, 2026
also read:- पिता की 26वीं पुण्यतिथि पर अमन अरोड़ा ने किया भावुक…
इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की तैयारी में हैं। पार्टी का कहना है कि यह पत्र जनता की समस्याओं और सुझावों को केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
आम आदमी पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर अपने सुझाव और विचार साझा करें, ताकि पत्र में जनता की वास्तविक चिंताओं को शामिल किया जा सके। पार्टी का कहना है कि यदि बड़े पैमाने पर जनता किसी नीति से प्रभावित हो रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
यह मामला अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस पर और भी प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



