मनोरंजन

‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में छाया यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर का जलवा, जीते 1 लाख रुपये

UP पुलिस कांस्टेबल कपिल दिनकर ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ में परफॉर्म कर 1 लाख रुपये जीते, समय रैना समेत सभी जज हुए हैरान।

कॉमेडी और टैलेंट शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन के नए एपिसोड में एक अनोखा और चौंकाने वाला पल देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर मंच पर पहुंचे और अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया।

शो के होस्ट समय रैना भी शुरुआत में उन्हें देखकर हैरान रह गए, क्योंकि कपिल पुलिस यूनिफॉर्म में मंच पर आए थे और उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी एंट्री ली।

असली पुलिस कांस्टेबल बने कंटेस्टेंट

कपिल दिनकर ने मंच पर स्पष्ट किया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनका असली जुनून संगीत है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और मां के सपने के कारण उन्होंने पुलिस सेवा को चुना।

उन्होंने कहा कि वे एक सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर हैं और संगीत ही उनकी असली पहचान है, जबकि पुलिस की नौकरी उनकी जिम्मेदारियों का हिस्सा है।

म्यूजिक परफॉर्मेंस ने जीता दिल

कपिल ने शो में अपना ओरिजिनल गाना प्रस्तुत किया, जिसे पैनलिस्ट्स और दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी परफॉर्मेंस इतनी प्रभावशाली रही कि सभी जजों ने उन्हें 10-10 अंक दिए।

बेहतर प्रदर्शन के दम पर कपिल दिनकर ने शो में 1 लाख रुपये का कैश प्राइज जीत लिया, जिससे स्टेज पर मौजूद सभी लोग उत्साहित हो गए।

ड्यूटी और पैशन के बीच संतुलन

कपिल ने बताया कि उन्हें 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विभाग की ओर से सिंगिंग की अनुमति मिली हुई है, और वह ज्यादातर नाइट ड्यूटी करते हैं ताकि दिन में अपने संगीत पर ध्यान दे सकें।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे पहले तीन किताबें लिख चुके हैं और अब आठ नई किताबों पर काम कर रहे हैं।

also read:- कृति सेनन की शादी की अफवाहों पर लगा विराम? कबीर बहिया संग…

पैनलिस्ट्स के साथ मजेदार बातचीत

शो के दौरान पैनलिस्ट्स ने उनसे हल्के-फुल्के सवाल किए। एक सवाल पर जब कपिल से पूछा गया कि क्या उन्हें अपराध से डर लगता है, तो उन्होंने आत्मविश्वास से जवाब दिया कि उन्हें किसी चीज़ का डर नहीं है।

कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया ने मजाक में कहा कि अगर वह अपराध करेंगे तो क्या पुलिस उन्हें पकड़ लेगी, जिस पर कपिल ने तुरंत मजेदार जवाब देकर माहौल हल्का कर दिया।

शो की बढ़ी क्रेडिबिलिटी

अंत में, होस्ट समय रैना ने कपिल दिनकर की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके आने से शो की विश्वसनीयता और बढ़ गई है। उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों और जजों दोनों को प्रभावित किया।

कपिल दिनकर की यह कहानी साबित करती है कि प्रतिभा किसी एक पेशे तक सीमित नहीं होती, और जुनून हर परिस्थिति में चमक सकता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button