राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक, नारनौल समेत 4 शहरों के डेवलपमेंट प्लान पर हुआ मंथन

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में SLC बैठक हुई। चार शहरों के डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा, विकसित भारत-2047 के अनुरूप होगा शहरी विकास।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी (SLC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारनौल, नारायणगढ़, पानीपत और कुरुक्षेत्र के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के डेवलपमेंट प्लान विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप तैयार किए जाएंगे, ताकि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहरों का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में चारों शहरों में आवासीय क्षेत्रों के विस्तार, व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, औद्योगिक विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन किया गया।

also read:- मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाएं तैयार करते समय आधुनिक शहरी जरूरतों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के शहरों को बेहतर सुविधाओं से लैस, व्यवस्थित और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। इसके लिए सभी डेवलपमेंट प्लान में दीर्घकालिक विकास की सोच को शामिल किया जाएगा।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button