आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व मंत्री और दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज के घर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापेमारी किए जाने के बाद राजनीति गरमाई हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की साजिश करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फर्जी डिग्री विवाद से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।
Also Read: पंजाब सरकार का नया फरमान: रजिस्ट्री के लिए आपात प्री-स्क्रूटनी पर लगेगा 10,000 रुपए का शुल्क
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ट्वीट
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए कहा, “आज सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी इसलिए की गई क्योंकि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री को लेकर बहस चल रही है कि उनकी डिग्री फर्जी है। यह कार्रवाई सिर्फ इस मामले से जनता का ध्यान हटाने के लिए की गई है।”
ਅੱਜ ਸੌਰਭ ਭਾਰਦਵਾਜ ‘ਤੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਕਿਉਂਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਚਰਚਾ ਹੈ ਕਿ ਮੋਦੀ ਜੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਫ਼ਰਜ਼ੀ ਹੈ। ਇਹ ਰੇਡ ਸਿਰਫ਼ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਭਟਕਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।
ਸਤੇਂਦਰ ਜੈਨ ਜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ‘ਚ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ, ਤੇ ਬਾਅਦ ‘ਚ CBI ਤੇ ED ਨੇ ਅਦਾਲਤ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 26, 2025
पूर्व अनुभव का जिक्र
उन्होंने आगे कहा, “सतेंद्र जैन को भी एक झूठे मामले में तीन साल तक जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में सीबीआई और ED ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। इससे साफ पता चलता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दर्ज सारे मामले फर्जी और राजनीतिक हैं।”
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



