सूरत के वराछा में AAP ने शराब बिक्री और हॉटफिक्स कचरे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। मनोज सोरठिया ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने गंभीर मुद्दे पर पुलिस प्रशासन और सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ गुजरात के लोग शराब की बिक्री और शराब पीने से त्राहिमाम कर रहे हैं और लोग मर रहे हैं। आप फर्जी कार्रवाई करते हैं कि “जिस इलाके से शराब पकड़ी जाएगी, वहां के पीआई और पीएसआई को सस्पेंड करेंगे।” केवल बातें करके आप जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं। आज आम आदमी पार्टी की टीम द्वारा वराछा इलाके में शराब के अड्डे पर रेड की गई और पुलिस को बुलाया गया। फिर भी पुलिस हरकत में नहीं आई और अब देखना है कि हर्ष संघवी वराछा पुलिस स्टेशन के कितने पुलिसवालों को सस्पेंड करते हैं?
आगे आम आदमी पार्टी के नेता मनोज सोरठिया ने कहा कि वराछा रोड पर हॉटफिक्स का जो कचरा है, उसके ढेर लग गए हैं, जिससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। जब आम आदमी पार्टी के लोग यह कचरा उठाकर मेयर के घर ले गए तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डिटेन करके, धाराएं लगाने और जेल भेजने का काम सिंघम पुलिसवाले कर रहे हैं।
also read:- ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन…
गुजरात में लोगों के सवालों के समाधान के लिए आवाज उठाना अपराध है और गुजरात में लोकतंत्र मर चुका है क्योंकि ऐसे लोग सत्ता में बैठे हैं। उन लोगों को डर है कि अगर कोई आवाज उठाएगा तो उनका कुछ लूटने वाला है, इसलिए ये लोग आम आदमी पार्टी पर कार्रवाई कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा की पुलिस से या किसी धारा से नहीं डरती।
आप आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ धाराएं लगा रहे हैं लेकिन अब देखना यह है कि वराछा पुलिस स्टेशन के स्टाफ पर हर्ष संघवी कब एक्शन लेते हैं? हम शराब के अड्डे पर रेड करके दिखा रहे हैं कि इस इलाके में शराब बिकती है। खुलेआम शराब बिकती है और इन शराबियों के आतंक के कारण बहनें-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। तब आप शराबियों, बूटलेगरों और पुलिसवालों पर एक्शन लेने के बजाय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एक्शन ले रहे हैं। लोग देख रहे हैं और आपके पापों का घड़ा भर रहा है। गुजरात की जनता आपको सजा देगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



