मनोरंजन

‘जुगनी’ विवाद के बीच जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू किया नया वेंचर, लॉन्च किया ‘Jackie’s Corner’

‘जुगनी’ विवाद के बीच जैकलीन फर्नांडिस ने नया डिजिटल वेंचर ‘Jackie’s Corner’ लॉन्च किया। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी पसंदीदा बातें साझा करने की शुरुआत की।

Jackie’s Corner: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ को लेकर चर्चा में हैं। गाने के एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों के लिए एक नया डिजिटल वेंचर लॉन्च करने की घोषणा की है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर ‘Jackie’s Corner’ नाम से नया अकाउंट शुरू किया है, जहां वह अपनी पसंदीदा चीज़ें, अनुभव और प्रेरणादायक कंटेंट साझा करेंगी।

जैकलीन ने किया नए प्लेटफॉर्म का ऐलान

जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि वह लंबे समय से ऐसा मंच शुरू करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि ‘Jackie’s Corner’ उनके लिए एक ऐसी जगह होगी, जहां वह उन विषयों पर बात करेंगी जो उन्हें प्रेरित करते हैं, नई बातें सिखाते हैं और जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह मंच बिना किसी एजेंडा के सिर्फ सकारात्मक और प्रेरणादायक चीज़ें साझा करने के लिए बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jackie’s Corner (@thejackiescorner)

तस्वीरों के साथ दी खास जानकारी

एक अन्य पोस्ट में जैकलीन ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्हें हमेशा बिना किसी स्क्रिप्ट वाली सच्ची बातचीत पसंद रही है। उन्होंने कहा कि इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से वह अपने जीवन से जुड़े छोटे-छोटे अनुभव, पसंद और नई खोजों को प्रशंसकों तक पहुंचाना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jackie’s Corner (@thejackiescorner)

also read:- जंतर-मंतर पर हंगामा: सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल…

‘जुगनी’ वीडियो को लेकर क्यों हुआ विवाद?

15 जुलाई को रिलीज हुए ‘जुगनी’ म्यूजिक वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस नजर आई थीं। गाने के एक डांस सीक्वेंस में उनके परिधान से जुड़ा एक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ यूजर्स ने इसे वार्डरोब मालफंक्शन बताते हुए वीडियो के एडिटिंग पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा के बाद वीडियो के संबंधित हिस्से को ब्लर कर दिए जाने की खबर सामने आई। हालांकि, इस पूरे विवाद पर जैकलीन फर्नांडिस ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विवाद से दूरी बनाकर नए सफर की शुरुआत

विवाद पर चुप्पी बनाए रखते हुए जैकलीन ने अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। माना जा रहा है कि अभिनेत्री अब अपने प्रशंसकों के साथ व्यक्तिगत रुचियों, प्रेरणादायक कंटेंट और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें साझा करने पर ध्यान देंगी।

फिलहाल, ‘Jackie’s Corner’ की घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में नए कंटेंट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है, जबकि ‘जुगनी’ विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button