धर्म

अपरा एकादशी 2026: 12 या 13 मई? जानें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

अपरा एकादशी 2026 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण समय जानें। 12 या 13 मई को व्रत कब है, पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

अपरा एकादशी 2026 को लेकर इस बार भक्तों के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि व्रत 12 मई को रखा जाएगा या 13 मई को। पंचांग के अनुसार तिथि को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ चुकी है, जिससे सभी कन्फ्यूजन दूर हो सकता है।

अपरा एकादशी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है और हर महीने दो एकादशी आती हैं। इन्हीं में से ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। अपरा एकादशी 2026 की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम था, लेकिन पंचांग के अनुसार यह व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा।

अपरा एकादशी 2026 की सही तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 13 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार अपरा एकादशी 2026 का व्रत 13 मई को ही किया जाएगा।

also read:- Sita Navami 2026: सिर्फ एक मंत्र और बदल जाएगी जिंदगी,…

अपरा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

इस वर्ष Apara Ekadashi 2026 की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। व्रती दिनभर 13 मई को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक पूजा-अर्चना कर सकते हैं, जिससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

अपरा एकादशी 2026 पारण समय

एकादशी व्रत का पारण 14 मई 2026 को किया जाएगा। Apara Ekadashi 2026 का पारण करने का शुभ समय सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। पारण के लिए द्वादशी तिथि का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है।

अपरा एकादशी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अपार पुण्य, सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। इसे पापों का नाश करने वाला और जीवन में सकारात्मकता लाने वाला व्रत माना गया है। कहा जाता है कि इस व्रत का फल गंगा स्नान और पितृ तर्पण के समान होता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button