धर्म

एकादशी के दिन बाल धोना शुभ है या नहीं, जानें

एकादशी के दिन बाल धोना शुभ है या नहीं? जानें व्रत का सही पालन, बाल धोने के नियम और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के उपाय।

एकादशी के दिन बाल धोना शुभ है या नहीं कई लोगों में भ्रम है। अधिकांश लोग जानते हैं कि एकादशी व्रत में चावल नहीं खाया जाता, लेकिन बाल धोने और अन्य घरेलू कार्यों के संबंध में असमंजस रहता है। ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, एकादशी के दिन बाल धोना शुभ नहीं माना जाता।

एकादशी का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन का व्रत व्यक्ति के पापों का नाश करता है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी इस साल 15 मार्च को है। व्रत रखने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है।

also read:- Ram Navami 2026 Date: 26 या 27 मार्च? जानें पंचांग अनुसार…

एकादशी के दिन बाल धोना क्यों अशुभ है?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अगर एकादशी के दिन बाल धोलेते है तो व्रत का फल कम हो जाता है और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रभावित होती है। महिलाओं को विशेष रूप से इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए, अन्यथा घर में गरीबी और संकट आने की संभावना बढ़ जाती है।

अन्य वर्जित कार्य

एकादशी के दिन बाल काटना और नाखून काटना भी वर्जित है। साथ ही कपड़े धोना, घर में पोंछा लगाना या अन्य घर के भारी काम करने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन हानि, ग्रह दोष और भाग्य के रूठने के योग बनते हैं।

सही समय बाल धोने का

अगर आप बाल धोना चाहते हैं, तो एकादशी के एक दिन पहले या एक दिन बाद बाल धोना सबसे सही माना जाता है। इस तरह व्रत का फल भी पूरा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button