राज्यउत्तर प्रदेश

निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया यूपी में निवेश का नया युग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 का शुभारंभ किया, यूपी में निवेश और उद्योग को आसान बनाया, एयरपोर्ट और MRO सुविधाओं की घोषणा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन में निवेश मित्र 3.0 का भव्य शुभारंभ किया। यह एआई-आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल निवेशकों और व्यवसायियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने और प्रदेश में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस पहल से यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी। कार्यक्रम में यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 का भी शुभारंभ किया गया।

निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इसके अलावा, डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना भी शुरू हुई, जिससे निवेशक तुरंत उत्पादन शुरू कर सकेंगे।

also read:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में कहा कि 2017 में निवेशकों के लिए यूपी में माहौल सुरक्षित नहीं था। पहले माफिया का प्रभाव था और निवेशक डर के कारण नहीं आते थे। लेकिन अब माफिया कोई भी हो, दुस्साहस करता है तो वह यमराज के यहां का टिकट काट रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यूपी में जीरो टॉलरेंस नीति के कारण निवेशक अब सुरक्षित हैं और हर जिले में कानून का शासन कायम है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले यूपी में केवल ढाई एयरपोर्ट संचालित थे, जबकि आज प्रदेश में 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जेवर में बनने वाला भारत का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 तारीख को प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा कार्गो और लॉजिस्टिक हब भी बनेगा। साथ ही जेवर में पहली बार एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग (MRO) सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि यूपी निवेश और उद्योग के लिए सबसे सुरक्षित और अवसरों से भरा राज्य बन गया है। निवेश मित्र 3.0 और नई योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button