पंचकूला में ग्रुप-डी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने जनहित और टीम भावना से काम करने का संदेश दिया।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र चाहे जो भी हो, भावना केवल एक होनी चाहिए ‘जनहित सर्वोपरि’। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे एक टीम भावना के साथ मिलकर एक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में योगदान दें।
Group D के नव चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी!
माता मनसा देवी के चरणों में स्थित पंचकूला की पवित्र भूमि पर आयोजित यह ‘परिचयात्मक कार्यक्रम’ नए कर्मचारियों की नई शुरुआत का दिन है। आज का युवा नई सोच और ऊर्जा से भरपूर है। मेरी अपील है… pic.twitter.com/Zlc3zgsCKr
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 2, 2025
कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि मातृभूमि और समाज की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी जनता और शासन के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा आज कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है। इसका श्रेय उन मेहनती और ईमानदार अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जाता है, जो पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
also read: http://newz24india.in



