BCCI Naman Awards 2026: शुभमन गिल, स्मृति मंधाना और तीन दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। जानें पूरी लिस्ट और अवॉर्ड फंक्शन की डिटेल।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने BCCI Naman Awards 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है। इस साल का अवॉर्ड फंक्शन 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। BCCI Naman Awards 2026 के तहत एक्टिव खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोच और अंपायरों को उनके क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को इंटरनेशनल अवॉर्ड
इस साल BCCI Naman Awards 2026 में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड मेन्स क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए दिया जाता है। वहीं, महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्मृति मंधाना पांचवीं बार इस अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी।
also read:- IPL 2026: आरसीबी के लिए चिंता बढ़ी, जोश हेजलवुड के खेलने…
तीन दिग्गजों को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
इस साल के BCCI Naman Awards 2026 में रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को ‘कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह BCCI का सबसे बड़ा सम्मान है, जो भारतीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। महिला क्रिकेट में मिताली राज को ‘BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर विमेन’ से नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड के जरिए मिताली राज के महिला क्रिकेट के विकास और वैश्विक पहचान बनाने में योगदान को सम्मानित किया जाता है।
घरेलू क्रिकेट के सितारों को भी सम्मान
BCCI Naman Awards 2026 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुंबई की ईरा जाधव को बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन दलमिया ट्रॉफी दी जाएगी। हरियाणा की शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे में बेस्ट महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड मिलेगा। मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा, जबकि विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस तरह BCCI Naman Awards 2026 न केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों बल्कि घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भी पहचान देता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



