CM भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में Indo-US Trade Deal के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया, किसानों और आम जनता के हितों की सुरक्षा पर जोर दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान केंद्र की Indo-US Trade Deal के खिलाफ कड़ा निंदा प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण समझौते पर केंद्र सरकार ने न तो किसी राज्य से सलाह-मशविरा किया और न ही कोई सर्वदलीय बैठक बुलाई। यह तरीका स्पष्ट रूप से संघीय ढांचे और लोकतंत्र की अनदेखी है।
CM भगवंत मान ने कहा कि Indo-US Trade Deal देश के आम लोगों और खासकर हमारे अन्नदाता किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और किसानों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है, जो देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार इस डील का कड़ा विरोध करती है और केंद्र सरकार से अपील करती है कि देश के लोगों की आवाज़ सुनी जाए और फैसले जनता के हित में लिए जाएं, ना कि उनके खिलाफ। उन्होंने कहा कि Indo-US Trade Deal के कारण किसानों, गरीबों और आम जनता के अधिकारों पर खतरा है।
CM भगवंत मान ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार और राज्य के लोग मिलकर इस समझौते के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तानाशाही नीतियों और Indo-US Trade Deal जैसी नीतियों के विरोध में संघर्ष जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस लड़ाई में सक्रिय भाग लें और किसानों, दलितों, गरीबों तथा आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाएं। CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हर हाल में Indo-US Trade Deal जैसी नीतियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



