क्या बदल गई ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट? फैंस में कन्फ्यूजन, जानें सच्चाई
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट को लेकर फैंस में कन्फ्यूजन। बुक माय शो पर बदलाव, जानें फिल्म कब आएगी।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस में अब कन्फ्यूजन बढ़ गया है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल दिखने लगी। इस बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया और सवाल खड़े कर दिए कि आखिर फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी।
बुक माय शो पर बदलाव से फैंस हुए कन्फ्यूज
‘भूत बंगला’ के रिलीज को लेकर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन बुक माय शो ऐप पर देखा गया। पहले फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल दिखाई गई, जिससे फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। हालांकि मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट में किसी भी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज 10 अप्रैल, 2026 ही बताई।
क्या ‘धुरंधर 2’ की कमाई के कारण बढ़ाई गई रिलीज डेट?
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाया। लेकिन फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि मेकर्स सही तारीख की घोषणा करें।
View this post on Instagram
also read:- जुमानजी 3: ‘द रॉक’ ने खत्म की शूटिंग, शेयर की सेट की…
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी
फिल्म भूत बंगला प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित है और इसमें अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी है।
फैंस को ट्रेलर का इंतजार
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर के जरिए ही दर्शक यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि भूत बंगला की रिलीज डेट आखिरकार 10 अप्रैल है या 17 अप्रैल।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



