Chaitra Navratri 2026 Colors List: 9 दिनों में मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए पहनें ये शुभ रंग
Chaitra Navratri 2026 Colors List:-चैत्र नवरात्रि 2026 में 9 दिनों के लिए शुभ रंगों की सूची जानें। हर दिन मां दुर्गा की कृपा पाने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सही रंग चुनें।
Chaitra Navratri 2026 Colors List के अनुसार इस नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के लिए हर दिन अलग-अलग रंग पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित हैं। इन दिनों में शुभ रंग पहनने से जीवन में सकारात्मक बदलाव, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ होता है। आइए जानते हैं, Chaitra Navratri 2026 Colors List के अनुसार हर दिन कौनसा रंग पहनना चाहिए।
पहला दिन (19 मार्च, शुक्रवार) – पीला और लाल
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। पीला रंग ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसके साथ लाल रंग पहनना भी लाभकारी माना जाता है।
दूसरा दिन – हरा और सफेद
दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से समृद्धि और विकास मिलता है। सफेद रंग भी इस दिन शुभ माना गया है।
तीसरा दिन – हरा, आसमानी और नारंगी
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। Chaitra Navratri 2026 Colors List के अनुसार इस दिन हरा, आसमानी और नारंगी रंग पहनना अति शुभ होता है।
चौथा दिन – नारंगी
चौथे दिन देवी कूष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग पहनना मां कूष्मांडा की विशेष कृपा पाने के लिए शुभ माना जाता है।
also read:- गुड़ी पड़वा 2026: 19 मार्च को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा,…
पांचवां दिन – सफेद
पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग पहनना शुभ और लाभकारी माना जाता है।
छठा दिन – लाल, हरा, आसमानी और नारंगी
माता कात्यायनी की पूजा के दिन लाल रंग पहनना अति शुभ माना जाता है। इसके साथ हरा, आसमानी और नारंगी रंग पहनने से भी विशेष लाभ मिलता है।
सातवां दिन – नीला, काला, ग्रे
सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की आराधना की जाती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ है। इसके अलावा काला और ग्रे रंग पहनना भी उचित माना जाता है।
आठवां दिन – गुलाबी, सफेद और लाल
अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है। गुलाबी रंग पहनना विशेष शुभ है। सफेद और लाल रंग भी इस दिन मां गौरी को प्रिय होते हैं।
नौवां दिन – लाल और नारंगी
नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन लाल और नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



