धर्म

गुड़ी पड़वा 2026: 19 मार्च को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जानें शुभ मुहूर्त और विजय पताका लगाने की दिशा

गुड़ी पड़वा 2026: 19 मार्च को महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला मराठी नव वर्ष, जानें शुभ मुहूर्त, विजय पताका लगाने की सही दिशा और पूजा विधि।

गुड़ी पड़वा 2026: महाराष्ट्र में हर साल बड़े धूमधाम के साथ गुड़ी पड़वा मनाया जाता है। इस दिन से मराठी नव वर्ष की शुरुआत होती है और लोग अपने घरों में विशेष पूजा और सजावट करते हैं। इस साल गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा का त्योहार केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उगादी के रूप में भी मनाया जाता है। दोनों त्योहार एक ही दिन आते हैं और हिंदू नव वर्ष के आगमन का प्रतीक हैं।

गुड़ी पड़वा का महत्व

धार्मिक दृष्टि से गुड़ी पड़वा का विशेष महत्व है। “गुड़ी” का अर्थ है विजय पताका। इस दिन घरों में गुड़ी फहराने से परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। महाराष्ट्र के लोग इस दिन अपने घरों को सजाते हैं, देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और घर के मुख्य द्वार या ऊंचे स्थान पर विजय पताका स्थापित करते हैं।

गुड़ी पड़वा 2026 का शुभ मुहूर्त

इस साल गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार:

  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 19 मार्च, सुबह 6:52 बजे

  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 20 मार्च, सुबह 4:52 बजे

  • सबसे शुभ चौघड़िया पूजा समय: सुबह 6:53 बजे से 7:57 बजे तक

also read: चैत्र नवरात्रि 2026: पूजा, घटस्थापना, माता का श्रृंगार और…

अन्य शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:08 AM – 05:56 AM

  • प्रातः संध्या: 05:32 AM – 06:44 AM

  • अभिजित मुहूर्त: 12:22 PM – 01:11 PM

  • विजय मुहूर्त: 02:47 PM – 03:36 PM

विजय पताका (गुड़ी) लगाने की सही दिशा

गुड़ी पड़वा पर ध्वज लगाने के लिए सबसे उत्तम दिशा है साउथ-ईस्ट कोना (अग्नि कोण)। इस दिशा में लगभग पाँच हाथ ऊंचे डंडे पर सवा दो हाथ लंबी लाल ध्वज लगाई जाती है।

ध्वज लगाने से पहले देवताओं की उपासना और प्रार्थना करना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार या किसी ऊंचे स्थान पर स्थापित विजय पताका जीत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसे लगाने से केतु के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और पूरे वर्ष घर का वास्तु शुभ रहता है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button